आगरमालवाः परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की जांच, 18500 रुपये का शमन वसूला

transport-department-checks-vehicles,-collects-pen
Spread the love

देव पब्लिक स्कूल और सरस्वती स्कूल के एक-एक वाहन बिना दस्तावेजों के पाये जाने पर जब्ती की कार्यवाही की गई। चैकिंग के दौरान स्कूल बस संचालकों को निर्देशित किया गया कि अपने वाहनों को सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन के अनुसार निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने पर तथा निर्धारित दस्तावेज पूर्ण होने पर ही वाहन मार्ग पर संचालित करें। साथ ही क्षेत्र में संचालित होने वाली अन्य वाहनों के चैक कर वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों सेे संबंधित सभी दस्तावेज पूर्ण रखें। दस्तावेज पूर्ण नही पाए जाने पर दण्डात्मक चालानी कार्यवाही की जावेगी। परिवहन विभाग द्वारा चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी निर्देश दिए।