पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम नेसड़ी निवासी 28 वर्षीय मुकेश पुत्र मुन्नालाल वर्मा अपने घर के सामने अलाव जलाकर ताप रहा था। इसी दौरान वह अचानक बैठे-बैठे पीछे की तरफ गिर गया, बेसुध हालत में परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत किन हालातों के चलते हुई, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
राजगढ़ः आग तापने के दौरान युवक की गिरने से मौत, जांच शुरु
