दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब, वकीलों को वर्चुअली अदालत में शामिल होना चाहिए : सुप्रीम काेर्ट

Spread the love

सुनवाई के दौरान जब कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति काफी गंभीर है तब वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि हम मास्क लगाकर आए हैं, तब कोर्ट ने कहा कि केवल मास्क लगाना काफी नहीं है, वकील वर्चुअल सुनवाई में पेश हों।

12 नवंबर को उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर पंजाब और हरियाणा सरकार से रिपोर्ट तलब किया था। चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने पंजाब और हरियाणा सरकार से पूछा कि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए क्या कदम उठाये जा रहे हैं।

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा था कि फिलहाल दिल्ली में ग्रैप-3 लागू है। दिल्ली में ग्रैप-4 को लागू किए जाने की जरुरत है क्योंकि एक्यूआई 450 को पार कर गया है। यहां कोर्ट के बाहर भी ड्रिलिंग का काम जारी है। कम से कम कोर्ट के पास तो ऐसा नहीं होना चाहिए। तब चीफ जस्टिस ने कहा था कि निर्माण गतिविधियों को लेकर कार्रवाई की जाएगी।