बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य की वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित,तीन ट्रेनें रद्द

Spread the love

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन में जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14 से 17 नवम्बर 2025 तक गाड़ी संख्या 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। वहीं आज गुरुवार 13 से 16 नवम्बर 2025 तक गाड़ी संख्या 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। इसके अलावा 14 से 17 नवम्बर 2025 तक गाड़ी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। दिनांक 14 से 17 नवम्बर 2025 तक गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर, बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार दिनांक 14 से 17 नवम्बर 2025 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि वे यात्रा से पहले समय सारिणी और ट्रेन की स्थिति जानकारी अवश्य पता लगा लें।