लखनऊ, 10 नवंबर । सरदार पटेल 150वीं जयन्ती समारोह अभियान के तहत सोमवार से भारतीय जनता पार्टी की यूनिटी मार्च पदयात्राएं प्रारम्भ हुई और राष्ट्रीय एकता के भाव को मजबूत करते हुए गांव, गली, शहर में पहुंची। पदयात्राओं के माध्यम से भाजपा उत्तर प्रदेश में 10 नवम्बर से 20 नवम्बर तक सरदार पटेल के संदेश के साथ विधानसभा स्तर पर यूनिटी मार्च से जनमानस को जोड़ रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर विधानसभा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ जिले की बीकेटी विधानसभा व ब्रजेश पाठक ने कानपुर कैंट विधानसभा में यूनिटी मार्च पदयात्रा में शामिल होकर मां भारती के जयगान, सरदार पटेल के संदेश तथा राष्ट्रीय एकता के मंत्र से जन-गण के मन को जोड़ा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बाराबंकी जिले की कुर्सी विधानसभा तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी रायबरेली जिले की बछरावां विधानसभा में यूनिटी मार्च पदयात्राओं का नेतृत्व करते हुए जन-जन के बीच सरदार पटेल का संदेश लेकर पहुंचेगें। प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर जिले की सहजनवां विधानसभा, धर्मपाल सिंह उन्नाव विधानसभा, धर्मवीर प्रजापति गौतमबुद्धनगर जिले की दादरी विधानसभा में एकता के संदेश के साथ यूनिटी मार्च पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।
प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक संजय राय ने बताया कि मंगलवार 11 नवम्बर को प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह रायबरेली की बछरावां विधानसभा, पद्मसेन चौधरी लखीमपुर खीरी की कस्ता विधानसभा, धर्मेन्द्र सिंह गोरखपुर जिले की सहजनवां विधानसभा, प्रदेश महामंत्री संजय राय सीतापुर जिले की हरगांव विधानसभा, प्रदेेश मंत्री विजय शिवहरे आगरा जिले की फतेहाबाद विधानसभा, अंजुला माहौर कासगंज जिले की अमांपुर विधानसभा, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामचन्द्र कनौजिया अम्बेडकरनगर की कटहरी विधानसभा, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक गोंडा जिले की कटरा बाजार विधानसभा, आर.के. पटेल फतेहपुर जिले की बिंदकी विधानसभा में आयोजित होने वाली यूनिटी मार्च पदयात्राओं में सम्मिलित रहेंगे।
संजय राय ने बताया कि सोमवार को प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा ने जौनपुर जिले की जाफराबाद विधानसभा, नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी मीरजापुर जिले की मंझवा विधानसभा, जयवीर सिंह आगरा छावनी विधानसभा, दानिश आजाद अंसारी बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा, बेबी रानी मौर्य बबीना विधानसभा, बलदेव सिंह ओेलख रामपुर जिले की मिलक विधानसभा, कपिलदेव अग्रवाल मेरठ जिले की किठौर विधानसभा में युनिटी मार्च पदयात्राओं में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय एकता के मंत्र के साथ सबसे जुड़ते हुए, सबको जोड़ने का काम किया।
