तीन दिन चला ‘शोर कंट्रोल’ ऑपरेशन, 413 अवैध लाउडस्पीकर उतारे, 24 मुकदमे दर्ज

Spread the love

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि धार्मिक आजादी का सम्मान करते हुए भी किसी की शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ 24 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस टीमों ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सघन चेकिंग की और लोगों को समझाया कि तेज आवाज से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को परेशानी होती है। पुलिस ने अपील की कि धार्मिक और सामाजिक आयोजन निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर करें ताकि शांति और सौहार्द बना रहे।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि आगे भी ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ यह सख्ती जारी रहेगी। बरेली पुलिस का यह अभियान जनजागरूकता और अनुशासन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।