बिहार के विकास के लिए बदलाव जरूरी है: अखिलेश यादव

Spread the love

नाथनगर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अब समय बदलाव का आ गया है। नाथनगर की जनता जब बदलाव का मन बना लेती है, तब परिवर्तन कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि इस बार जनता का आशीर्वाद जेड हसन को मिलना चाहिए, ताकि विकास और सामाजिक न्याय को नई दिशा मिल सके।

बिना नाम लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर प्रहार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्होंने जनता से वादे किए थे, वे वादे सिर्फ कागजों पर रह गए। रोजगार, महंगाई, किसान और युवाओं की बात सिर्फ भाषणों में होती रही, जमीन पर कुछ नहीं दिखा।

सभा के दौरान अखिलेश यादव ने महागठबंधन की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह गठबंधन गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों की आवाज है। हमें ऐसा बिहार बनाना है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नई रोशनी फैले। उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश का रिश्ता भावनात्मक है और अब समय है कि दोनों राज्यों के लोग मिलकर देश में नई दिशा तय करें।