परकोटा गणेश मंदिर में देव दिवाली पूर्णिमा महोत्सव पर होंगे विशेष आयोजन
कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन पवित्र नदी में स्नान करते हैं। इस कड़ी में चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर महंत अमित शर्मा के सानिध्य मे प्रथम पूज्य का गुनगुने जल से अभिषेक कर नवीन चोला धारण करवाकर फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी । प्रथम पूज्य को गजक,, खिचड़ा, गुड, तिलकुटा, खीर, पंच मेवा, तिलपट्टी, मुंंगफली, रेवड़ी, ऋतुफल व शारदीय व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा । 108 दीप प्रज्वलित कर प्रथम पूज्य की महाआरती होगी ।
