डीएम ने कहा कि कोहरे के दौरान सड़क हादसों से बचाव के लिए सभी गौवंशों के गले में रेडियम पट्टी लगाना जरूरी है। इसके लिए जेम पोर्टल से खरीदी गई 1840 रेडियम पट्टियां लगाई जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गौवंशों को शीघ्र गौशालाओं में शिफ्ट किया जाए और ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम किए जाएं।
डीएम ने कहा कि जिन मार्गों या हाइवे पर गौवंश अधिक हैं, उनका चिन्हांकन कर वहां नई गौशालाओं के निर्माण प्रस्ताव भेजे जाएं। साथ ही बनी हुई गौशालाओं की गुणवत्ता जांच के बाद हैंडओवर पूरा किया जाए। उन्होंने चारागाह भूमि पर बोर्ड लगाने और गौशालाओं तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक में सीडीओ देवयानी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डीआरडीए परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
