कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विजय राज ने कहा कि संगठन के बिना समाज अधूरा होता है, इसलिए वैश्य मोर्चा को और मजबूत बनाने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि और झारखंड प्रदेश शौंडिक समाज के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने संगठन को वैश्य समाज को जागरूक करने की दिशा में सराहनीय प्रयास बताया।
केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि वैश्य मोर्चा का गठन विपरीत परिस्थितियों में समाज के हक और अधिकार के लिए किया गया था। हमारा उद्देश्य अपने समाज का सम्मान करना और आवश्यकता पड़ने पर उसके लिए संघर्ष करना है।
कार्यक्रम में सुरेन्द्र प्रसाद साहु, अशोक मंडल, डॉ अमित साहु, अनुश्री रैना, चंदन चौधरी और कमल केड़िया को वैश्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मोर्चा के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
