मप्र के जबलपुर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक गुरुवार से

Spread the love

पंच परिवर्तन : सामाजिक नवजागरण की राहसंघ ने अपने आगामी कार्यकाल में “पंच परिवर्तन अभियान” को प्रमुखता दी है। यह एक पांच-सूत्री सामाजिक पहल है, जिसका उद्देश्य व्यक्ति, परिवार और समाज के समग्र उत्थान के लिए कार्य करना है। आंबेकर के अनुसार, पंच परिवर्तन के अंतर्गत निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं; सामाजिक समरसता के अंतर्गत जातिगत भेदभाव मिटाकर समाज में एकता और समानता की भावना को मजबूत करना। कुटुंब प्रबोधन में पारिवारिक मूल्यों, परंपराओं और संस्कारों को बढ़ावा देना ताकि परिवार समाज की मूल इकाई के रूप में मजबूत हो सके। वहीं पर्यावरण संरक्षण के तहत जल, वायु और भूमि के संरक्षण के लिए जागरुकता फैलाना और स्थानीय स्तर पर ठोस कदम उठाना। साथ ही स्वदेशी आचरण में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करना और नागरिक कर्तव्यों के पालन के अंतर्गत नागरिकों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य भावना को जगाना, यह सभी कार्य शताब्‍दी वर्ष में स्‍वयंसेवकों द्वारा प्रमुखता से किया जाएगा।