कोरबा में छठ महापर्व की श्रद्धा से उमड़ी आस्था, पूर्व महापौर दंपति ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य

Spread the love

इस दौरान घाटों पर व्रतधारिणी महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। चारों ओर “छठ मइया की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल और राजकिशोर प्रसाद ने सूर्य देव से कोरबा वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव, धन-धान्य, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का ऐसा अद्भुत पर्व है जो अनुशासन, संयम और श्रद्धा का प्रतीक है। इस त्योहार के माध्यम से समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शहर के विभिन्न छठ घाटों—शिवघाट, सर्वमंगला नगर, सीतामणी, दर्री और बालको क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। छठ पर्व की यह शाम कोरबा के घाटों पर सूर्यास्त के साथ भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर संगम बन गई।