प्रतापगढ़ जिलाधिकारी ने धान के फसल की पैदावार को लेकर स्वयं खेतों में किया क्राप कटिंग

Spread the love

रैंडम नंबर के आधार पर 10 मीटर भुजा वाले समबाहु त्रिभुज जिसका क्षेत्रफल 43.3 वर्ग मीटर है की फसल कटाई प्रयोग किया गया। प्रयोग में 17.380 किलोग्राम उपज प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर 40 कुंतल प्रति हेक्टेयर औसत उपज अनुमानित की गई।

जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे अपनी धान की फसल सरकारी क्रय केंद्र पर ही बेचें, ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके। किसान भाई पराली न जलाएं और अपने नजदीक की गौशाला पर पराली को ले जायें और वहां से गोबर की खाद लाकर अपने खेतों में डाले। जिससे खेतों की उर्वरक क्षमता भी बढ़े और उत्पादन में गुणात्मक सुधार हो सके।

क्रॉप कटिंग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी मयंक बाजपेई, कानूनगो सुरेश चंद्र, लेखपाल सुधीर पाण्डेय एवं बीमा कंपनी से जिला प्रबंधक अभिज्ञान सिंह, योगेश वर्मा एवं गांव के अन्य लोग उपस्थित रहे।