सरायकेला में पशु तस्करी का प्रयास विफल,ग्रामीणों ने पशुओं को मुक्त कराकर वाहन में लगाई आग

Spread the love

पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात एक वाहन में तस्कर अवैध रूप से तीन बैलों को लेकर जा रहे थे। संदेह होने पर ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया और बैलों को मुक्त करा लिया। इस दौरान तस्कर अपनी गाड़ी को छोड़कर भागने में कामयाब रहे। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में आग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी मवेशियों को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं, मौके का जायजा लेने के बाद पुलिस ने जले हुए बाहन को जब्त कर लिया और अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार तस्करों की तलाश कर रही है।