पंचायत के मुखिया कन्हैया प्रसाद ने बताया कि लगभग 32 लाख की लागत से षष्ठम एवं 15वीं वित्त आयोग के तहत इस घाट का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह घाट गाँव की पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले गया है और यहाँ की सुंदरता अब लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
घाट परिसर में रंगीन लाइटिंग, आकर्षक वाटर फाउंटेन, और सुंदर सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेंच, साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था और हरियाली से घिरा पार्क भी बनाया गया है। शाम के समय झिलमिलाती रोशनी में यह घाट किसी आधुनिक पर्यटन स्थल जैसा नजारा पेश करता है।
स्थानीय लोगों ने मुखिया कन्हैया प्रसाद और पंचायत प्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि घाट के बनने से व्रतियों को पूजा-अर्चना में सुविधा मिलेगी और यह स्थान अब स्थानीय पर्यटन का केंद्र बन गया है।
