छठ पर्व को लेकर जीएम छत्रसाल सिंह ने सहरसा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

Spread the love

प्लेटफार्म पर पेयजल, टिकटिंग,चिकित्सक और सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अतिरिक्त सुपरवाइजर, टिकट चेकिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की गई है।रेल महाप्रबंधक ने बताया कि छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए सहरसा से पटना, दरभंगा, हावड़ा और एलटीटी (मुंबई) के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्यौहार के दौरान किसी भी यात्री को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो और सभी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाए।