स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, छठी का खाना खाने के बाद कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं, और उनका इलाज जारी है। वहीं इस घटना से वे सभी लोग दहशत में हैं जिन्होंने छट्ठी में जाकर खाना खाया था। अबूझमाड़ क्षेत्र का गोट गांव दुर्गम इलाके में होने के कारण पड़ाेसी बीजापुर जिले के भैरमगढ़ से विशेष मेडिकल टीम को रवाना किया गया। गंभीर हालत में एक मरीज को भैरमगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने और विषाक्त भोजन से दूर रहने की अपील की है।
नारायणपुर : जिले के गोट गांव में फूड प्वॉइज़निंग से दर्जनों ग्रामीण बीमार
