पीतांबरा पीठ के सेवक ने बताया कि, दीपावली पर पीतांबरा पीठ में विशेष रूप से महा आरती प्रति वर्ष की जाती है। दीपावली को रात 12 बजे इस आरती की परंपरा है। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। महाआरती कार्तिक मास की अमावस्या पर ही होती है। माता के सेवक ने बताया कि, माता बगलामुखी की हर साल परंपरा स्वरूप 4 महाआरती होती है। जिसमे शिवरात्रि, जन्माष्टमी, शरद पूर्णिमा और दीपावली की रात शामिल है। इस दिन माता के भक्त हजारों की संख्या में माता की माहाआरती लेने पहुंचते है।
दतियाः मां पीतांबरा मंदिर में रात 12 बजे विशेष पूजा अर्चना में दूर-दूरे से पहुंचे लोग
