बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारी को मतदान से पूर्व तैयारियों ,जैसे मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, डिस्पैच के दिन एवं मतदान के दिवस के लिए आवश्यक तैयारियों के संबंध में अवगत कराया ।निर्देश दिया कि निर्धारित समय से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का स्वयं अनुश्रवण करेंगे।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के साथ बैठक की गई, जिसमें वाहन कोषांग के कार्यों की समीक्षा की गई।साथ ही ईवीएम सुरक्षा की दृष्टिकोण से बीबीएन कॉलेज में चिन्हित वज्रगृह का निरीक्षण किया गया। वज्रगृह में सुरक्षा मानकों के अनुसार अविलंब तैयारी कराने का निदेश दिया गया।निरीक्षण एवं बैठक के दौरान बिडु कुमार राम, मनोज कुमार पंडित प्रखंड विकास पदाधिकारी भितहा, कुंदन कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुबनी, अनिमेश प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपरासी, सभी अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी भितहा/बगहा 2 एवं अन्य उपस्थित थे।
