जींद : सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर लैब सहायकाें ने डिप्टी स्पीकर को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

जॉब सुरक्षा एक्ट वर्तमान सरकार लेकर आई है। जिसका हम स्वागत करते है। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर लैब सहायक सर्विस सिक्योरिटी एक्ट में शामिल हैं।परंतु बड़ी दुर्भाग्य की बात है अभी तक सरकार द्वारा लाये एक्ट 2024 को अभी तक विभाग ने लागू कर कर पत्र जारी नहीं किया है। सरकार के द्वारा एक्ट के एसओपी नियम भी जारी कर दिए गए। रविवार को ज्ञापन देकर मांग की गई है कि एक्ट का पत्र जल्द जारी किया जाये। इस मौके पर जिला महासचिव जितेंद्र चहल, सुमित फोर, राममेहर, अशोक, सुरेंद्र व अन्य साथी मौजूद रहे।