विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा रेवाड़ी: लक्ष्मण सिंह यादव

Spread the love

समारोह में सरकार के तीसरे कार्यकाल की एक साल की उपलब्धियों पर केंद्रित सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की ओर से तैयार की गई बुकलेट व पंपलेट का विमोचन हुआ। रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राज्य स्तर पर पंचकूला में आयोजित हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा दिए गए शुभ संदेश को वर्चुअल माध्यम से सुना गया।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि पिछले एक वर्ष में हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनसेवा को ही अपना धर्म माना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए, सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है। पिछले एक वर्ष में हरियाणा सरकार ने गांव-गांव, शहर-शहर तक विकास की रफ्तार पहुंचाई है। रेवाड़ी जिला आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 450 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों को आलीजामा पहनाया जा रहा है। इस मौके पर एडीसी राहुल मोदी, डीएमसी ब्रह्म प्रकाश, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआईओ सचिन बंसल, डीएसडब्ल्यूओ वीरेंद्र यादव सहित जिला और ब्लॉक समिति के सदस्य सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।