थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि मामला भारतीय न्याय संहिता-2023, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में दर्ज किया गया है। वहीं जांच गांधीनगर एसीपी नारायण कुमार बाजिया को सौंपी गई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने बच्ची का मेडिकल मुआयना करवाया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है।
स्कूल के टॉयलेट में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास
