मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को जयंती और डॉ. राममनोहर लोहिया को पुण्यतिथि पर किया याद

Spread the love

मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया काे जयंती पर नमन करते हुए कहा त्याग, करुणा और समर्पण की प्रतीक, परम श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर उनके चरणों में सादर नमन करता हूं। पूज्य राजमाता जी ने राष्ट्रसेवा के पावन ध्येय के साथ जनसंघ एवं भाजपा को गढ़ने में अतुलनीय योगदान दिया। उनका अद्भुत व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ. यादव ने राममनोहर लोहिया काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सामाजिक न्याय और समानता के प्रति आपका समर्पण सदैव प्रेरणादायक रहेगा।