ज्ञान विज्ञान समिति प्रदेश में आपदा की वजह से हुई बर्बादी के कारणों की करेगी जांच-पड़ताल: ओपी भूरेटा

Spread the love

पर्यावरण पर आयोजित सत्र में बैठक में आए प्रतिभागियों ने प्रदेश में बरसात में हुई तबाही और जान-माल के नुकसान पर दुःख प्रकट किया। पर्यावरण उप समिति के राज्य संयोजक और समिति के राज्याध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश भूरेटा ने कहा कि हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति बर्बादी के कारणों की जांच-पड़ताल करेगी और तथ्यों का पता लगाकर इस पर आधिकारिक टिप्पणी करेगी। इसके लिए समिति जल्दी ही पर्यावरण विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और पर्यावरणविदों की एक टीम बनाकर प्रभाव अध्ययन करेगी। अध्ययन से निकले नतीजों के आधार पर समिति सरकार को भी अपनी समझ साझा करेगी और इस तरह की तबाही को रोकने के लिए कदम उठाने की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि समिति ने अपनी क्षमता के अनुसार प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की है।