पुलिस पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपितों को चार-चार वर्ष की कारावास

Spread the love

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 31 जुलाई वर्ष 2021 की रात को सेक्टर-62 के छोटा डी- पार्क के पास पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपितों को मौके से गिरफ्तार किया था। आरोपितों के पास से एक देसी तमंचा, दो कारतूस, एक मोबाइल, एक पीली धातु की चैन, कपड़े, बेल्ट, चप्पल और 80 हजार रुपये बरामद किए गए थे। अदालत ने दोषियों को हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने आदि का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।