अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए इस त्योहार की परंपरा को नमन किया और महिलाओं के वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने लिखा है कि करवाचौथ की सभी माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। आपका यह व्रत आपके जीवन में अपार खुशियां लेकर आए, आपके जीवनसाथी की उम्र लंबी हो और परिवार में सदा प्रेम और सुख बना रहे।
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। करवा चौथ हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसमें पति की लंबी आयु और पारिवारिक सुख के लिए निर्जला उपवास रखा जाता है। इस अवसर पर महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।
