जिला कोंडागांव कांग्रेस अध्यक्ष बुधराम नेताम ने आज प्रेसवार्ता में बताया कि लोकतंत्र की रक्षा और मतदाताओं के अधिकार की आवाज बुलंद करने के लिए यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ स्तर तक जाकर लोगों को कथित वोट चोरी की सच्चाई से अवगत कराएंगे और उनके हस्ताक्षर एकत्रित करेंगे। एक लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला कोंडागांव कांग्रेस अध्यक्ष बुधराम नेताम की पत्रकार वार्ता
