जनसुनवाई में 28 का मौके पर निस्तारण

Spread the love

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में जो भी शिकायतें दर्ज हो रही है उसे समयबद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करे और आवेदनकर्ता से भी दूरभाष के माध्यम से वार्ता करते हुए शिकायत का निस्तारण तत्परता से किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, ,मुख्य क्रीड़ा अधिकारी शैफाली गुरांग, डीएसओ तेजबल सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,अपर निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।