हिसार : पंच परिवर्तन से राष्ट्र के परम वैभव के स्वप्न को करेंगे साकार

Spread the love

आयोजन जिले में रविवार को चार उपनगरों और 12 मंडलों में शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम

सम्पन्न हुए। सभी कार्यक्रमों में संघ के स्वयंसेवकों के साथ-साथ सामाजिक बंधुओं की

सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वंयसेवकों द्वारा वेद मंत्रोचारण द्वारा

शस्त्रपूजन किया गया। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए संचलन निकाला। संचलन

के दौरान विभिन्न जगहों पर सामाजिक बंधुओं द्वारा जय श्री राम और भारत माता की जय के

उद्घोषों के साथ पुष्प वर्षा की।

जेपी स्कूल के प्रांगण में आयोजित आजाद उपनगर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

कॉसमॉस स्कूल के निदेशक शिक्षाविद महेंद्र रहे जबकि अध्यक्षता जेपी स्कूल के निदेशक

जयप्रकाश ने की। मुख्य वक्ता कमल सर्राफ उपाध्यक्ष सेवा भारती हरियाणा रहे। इस दौरान

जिला संघ चालक भूपेंद्रभी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि महेंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष का कार्यकाल

के गौरवमयी रहा है। समाज के सभी लोगों को अपने साथ लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता

को बरकरार रखने में संघ का योगदान अविस्मरणीय है। कार्यक्रम अध्यक्ष जयप्रकाश जी ने

कहा कि देश में आज भी जयचंदों की कमी नहीं है। राष्ट्र आज जिस तरह से मजबूती से हर

क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उसमें नींव की भूमिका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की है।

जब भी देश पर कोई आपदा आई है। संघ के स्वयंसेवक सबसे पहले पहुंचे है।

संघ ने अपने सौ वर्ष के कार्यकाल में विभिन्न चुनौतियों का किया है सामना

: कमल

मुख्य वक्ता सेवा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष कमल ने कहा कि संघ ने अपने सौ

वर्ष के कार्यकाल में विभिन्न चुनौतियों का सामना किया है। प्रतिबंध को झेला है। फिर

भी लगातार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ा है। सज्जन शक्ति को जागृत किया

है। संघ कभी भी अपने आप को अग्रणी रखने का कार्य नहीं करता। न ही किसी कार्य का श्रेय

लेता है। संघ संस्कार की पाठशाला है। नवचेतना का संवाहक है। उन्होंने कहा कि सौ वर्ष

पूर्ण होने के बाद हमारी ज़िम्मेदारियां समाज और राष्ट्रबके प्रति और बढ़ गई है। शताब्दी

वर्ष में पंच परिवर्तन के तहत विस्तार से कार्य करना है। सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रयोजन,

पर्यावरण, स्वबोध, और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जन जन तक पहुंचना है, तभी पूर्ण लक्ष्य

की प्राप्ति हो पाएगी।

इसी कड़ी में महर्षि वाल्मीकि उपनगर के कार्यक्रम में हरि सिंह संस्थापक ग्रीन

ग्लोबल ग्रुप हिसार मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता प्रांत विद्यार्थी कार्य प्रमुख शशि

रहे। इसी तरह राजगुरु उपनगर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल

के प्रधान अजय सिंगल तथा मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक पुनीत ने सम्बोधित किया।

चारों स्थानों पर समाज के अग्रणी बंधुओं के साथ स्वंयसेवकों पहले शस्त्र पूजन किया।

इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए संचलन निकला। ग्रामीण इलाके में रविवार

को ही सिवानी, आदमपुर, नंगथला, मोहब्बतपुर, सीसवाल, आर्यनगर, गोरछी, तलवंडी राणा, मंगाली,

बाड़या आदि स्थानों पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए।