मिली जानकारी के अनुसार, पिता अमित ठाकुर की पत्नी एक वर्ष पूर्व गुमशुदा हो गई थीं, जिसके बाद से ही उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वहीं मृतक सूरज ठाकुर और उसके पिता अमित ठाकुर दोनों मिलकर कर्पूरी ठाकुर चौक स्थित संदीप चौरसिया कॉम्प्लेक्स के ऊपर के तल्ले पर एक सैलून चलाते थे। जांच में यह बात सामने आई कि पिता-पुत्र के बीच कोई विवाद हुआ, जिसके बाद अमित ठाकुर ने आवेश में आकर अपने बेटे की हत्या करी दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है, और आरोपित पिता की तलाश की जा रही है।
