सड़कों की बहाली को लेकर नौजवान सभा ने सौंपा मांगपत्र

Spread the love

नौजवान सभा द्वारा उपायुक्त से आग्रह किया है कि इन सड़कों को वाहनों की आवाजाही के कार्य में तेजी लाई जाए और मुख्यमार्ग को जंजैहली तक बसों के लिए बहाल किया जाए ताकि लोगों को सड़क सुविधा मिल सके। यदि समय रहते प्रशासन द्वारा इन सडकों को बहाल नही किया गया तो आने वाले समय में नौजवान सभा को मजबूरन आन्दोलन का रुख अपनाया जाएगा। इस अवसर पर नौजवान सभा राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल, सराज अध्यक्ष व बीडीसी सदस्य सराज चेतन ठाकुर, गोपेश्वर शर्मा, राजेश शर्मा इत्यादि सदस्य मौजूद रहे।