झारखंड बाल आयोग ने बच्चों की सुरक्षा का लिया जायजा

Spread the love

आयोग की टीम में रूचि कुजूर, विकास दोदराजका, मिन्हाजुल हक और डॉ. आभा वीरेन्द्र अंकिचन शामिल थे।

घाटशिला अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी निशात अंबर ने की।

बैठक में नियोजन पदाधिकारी चेतन शर्मा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, थाना प्रभारी प्रतिनिधि पंकज कालिंदी, खनन निरीक्षक अरबिंद उरांव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मजेन्द्र और डॉ. आर.एन. सोरेन, शिक्षा विभाग से संजीत कुमार, जेएसएलपीएस से जैस्मिन सोरेन, नमिता महतो और बिंदु साह, आंगनबाड़ी सेविकाओं से रानी बाला बेसरा और निशा गुप्ता उपस्थित रहीं। आयोग ने अनुमंडल स्तर पर बच्चों की सुरक्षा, पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

इसके बाद टीम ने जमशेदपुर के सर्किट हाउस में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में श्रम अधीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह, डीसीपीओ प्रेम प्रकाश, बाल संरक्षण इकाई से अमृता कुमारी और एम. रवि शास्त्री, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. असद, सीडब्ल्यूसी सदस्य जुझार सोरेन, शिक्षा विभाग से तजेंद्र कौर समेत विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि पूर्बी घोष, चंदन कुमारी और पवन कुमार उपस्थित हुए।

इस अवसर पर आयोग के सदस्यों ने जिले में बच्चों की सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन किया। आयोग ने मौजूद पदाधिकारियों और संगठनों से संवाद कर जमीनी समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही राज्य स्तर पर आवश्यक संसाधन और कदम उठाने की अनुशंसा उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया गया।