बता दें कि, डॉ. सचिन अपने परिवार के साथ उरई के सुशील नगर में रहते थे। उनके परिवार में पिता हरिशंकर, मां सरोज, पत्नी रीना और दो बेटियां हैं। डॉक्टर के चचेरे भाई गगन आर्या ने बताया कि डॉ. सचिन लंबे समय से घरेलू कलह के कारण मानसिक तनाव में थे। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कभी परिवार से खुलकर बात नहीं की थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं उरई कोतवाली प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि घटना के पीछे घरेलू क्लेश बताया जा रहा है। जांच पड़ताल जारी है।
