वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में योगेश कथुनिया ने पुरुष डिस्कस F56 इवेंट में जीता रजत

Spread the love

योगेश ने अपने दूसरे प्रयास में 42.49 मीटर का थ्रो किया, जो केवल ब्राजील के क्लाउडिनी बस्टिस्टा के 45.67 मीटर के थ्रो से पीछे था, जिन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ग्रीस के कोंस्टेंटिनोस ज़ोनिस ने 39.97 मीटर की दूरी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यह योगेश का लगातार तीसरा रजत पदक हैं, उन्होंने इसे 2023 और 2024 में फ्रांस और जापान में आयोजित प्रतियोगिताओं में भी जीता था।

भारत ने इस प्रतियोगिता में अब तक कुल छह पदक जीते हैं, जिनमें दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य शामिल है।