एनडीए की आठ सदस्यीय फैक्ट फाइडिंग टीम के पहुंची करूर, पीड़ितों के परिवारजनों से मुलाकात

Spread the love

इससे पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ की जांच के लिए राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक टीम का गठन किया। जो करूर का दौरा कर उन स्थितियों का पता लगाएगी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। साथ ही प्रतिनिधिमंडल के सदस्य, पीड़‍ितों के परिवार वालों से भी मुलाकात करेगी।

सांसद हेमा मालिनी को इस टीम का संयोजक बनाया गया है, जबकि अनुराग ठाकुर, तेजस्‍वी सूर्या, ब्रजलाल, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, सांसद अपराजिता सारंगी, सांसद रेखा शर्मा और तेलगुदेशम पार्टी (टीडीपी) के पुत्‍ता महेश कुमार इसके सदस्‍य बनाए गए हैं।

27 सितंबर को टीवीके (तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय के एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 40 लोगों की जान चली गई थी।