नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल ने मंगलवार काे बताया कि प्राधिकरण ने लाेटस ग्रीन की 1,10,512 वर्ग मीटर जमीन का आवंटन निरस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि बिल्डर बकाया राशि चुकता नहीं कर रहा था। इस मद में बिल्डर पर 4100 करोड़ रुपया बकाया था। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की ओर से जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अपर मुख्य कार्यपालक ने बताया कि बिल्डर को सपोर्ट सिटी परियोजना में सेक्टर 150 के भूखंड संख्या एससी 2 में जमीन आवंटित की गई थी। जमीन का आवंटन 19,400 रूपये प्रति वर्ग मीटर के दर से किया गया था। उन्होंने बताया कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी बिल्डर प्राधिकरण में आवंटन का पैसा जमा नहीं करवा रहा था। इसकी वजह से सोमवार को उक्त आवंटन को निरस्त कर दिया गया।
