दुर्घटना के बाद पुलिस ने बाइक और पिकअप को जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (25) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पिकअप और बाइक में टक्कर होने पर मोटरसाइकिल पर सवार युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भेजा गया, जहा पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के हुसैनाबाद से घर लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हुसैनाबाद से अपने घर डंडिला लौट रहा था, जबकि पिकअप वाहन छतरपुर से जपला की ओर आ रहा था। इसी क्रम में टक्कर हो गयी।
