स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सरकार बेशर्मी की हदें पार कर रही है : जयराम ठाकुर

Spread the love

उन्होंने आरोप लगाया कि हिम केयर योजना का 400 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विदेश यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने सरकार को बेशर्मी की सरकार करार देते हुए कहा कि जब भाजपा सदन से लेकर सड़क तक जनता की समस्याएं उठाती है, तो सत्तापक्ष हंस कर उसे टाल देता है।

आपदा प्रभावितों की स्थिति पर बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया है। ढाई हजार रुपये की फौरी राहत भी नहीं दी गई और सहारा पेंशन तक बंद कर दी गई है। कई निगमों में कर्मचारियों को वेतन और पेंशन नहीं मिली, लेकिन मंत्री और अधिकारी परिवार सहित लंदन-पेरिस घूमने जा रहे हैं।

रोजगार पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले 10 गारंटियां दी थीं, जिनमें पहली कैबिनेट में एक लाख रोजगार देने की बात थी, लेकिन अब नौकरियां खत्म करने के बहाने ढूंढे जा रहे हैं। हिमुडा में 341 पद खत्म कर, एक सलाहकार पद बनाया गया है। यह सरकार अपनी गारंटियों के विपरीत चल रही है।