उन्होंने कहा कि आई लव मोहम्मद के नाम पर देश में शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रतिस्पर्धा हो रही है। इबादत के लिए उठे खाली हाथों में पत्थर और असलहे अल्लाह नहीं बल्कि मुल्ला थमाते हैं। इन मुल्ला, मौलवी, मौलाना के पीछे राजनीतिक शक्तियां है जो युवाओं को भड़का कर अपराधी बना रहे हैं।
राकेश त्रिपाठी ने कहा कि देश को गृह युद्ध की आग में झोंकने की तैयारी चल रही है। अराजकता चाहने वाले इन शरारती तत्वों के साथ सरकार सख्ती के साथ निपटेगी।
