हवामहल आमेर जोन उपायुक्त सीमा चौधरी ने बताया कि कैंप में आमजन ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें अधिकतर समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही कराया गया। ज्यादातर शिकायत सीवर, सड़क, पेचवर्क, जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र, फायर एनओसी, विवाह प्रमाण पत्र के आए थे। वहीं अन्य विभागों में पानी, बिजली, जेडीए, चिकित्सा, रसद विभाग के अधिकारियों ने भी जन समस्याओं का निस्तारण किया। 29 सितंबर को वार्ड 57,58,59 का कैंप कायस्थों की बगीची और वार्ड 13,14 का कैंप तेजाजी का मंदिर, वार्ड 14 में लगेगा।
हेरिटेज निगम ने शहरी सेवा शिविर में किया 850 लोगों ने समस्याओं का निस्तारण
