सीएससी सेंटर पर छापेमारी,नकली जीवन और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का हुआ भंडाफोड़

Spread the love

जन सेवा केन्द्र के नाम से सिकंदर कुमार द्वारा नौरंगिया थाना क्षेत्र स्थित पचरूखा सिरिसिया में सीएससी खोला गया था। सीओ ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा इस दुकान से आधार के द्वारा नकली जीवन और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की शिकायत प्रात हुई थी। छापेमारी के दौरान उक्त दुकान से लैपटॉप, मोबाइल , सीपीयू, अधिक संख्या में आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज़ जब्त किए गए हैं| मुख्य आरोपी मौके पर से भागने में सफल हो गया । सीओ ने बताया कि अवैध दस्तावेज बनाने वाले से कुछ देर पुलिस ने उससे फोन पर बातचीत की। उसके बाद में उसने फोन बंद कर दिया।इस संदर्भ में पूछताछ और जांच की कार्रवाई अग्रसर जारी है।