भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद पांडेय ने आज जारी अपने बयान में कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार को सबसे भ्रष्टतम सरकार में से एक माना जा रहा है। जिस तरह की भ्रष्टचार कांग्रेस सरकार में हुई आज भी वह बात किसी से छिपा नहीं है। शराब घोटाले से लेकर कोयला घोटाला सब में जो देनदारी हुई है यह देनदारी सीएसटी था। जीएसटी यानी कांग्रेस सेटिंग टैक्स जिसे कांग्रेस अपनी सरकार के समय लगाया करता था। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल आज जिस तरह से लूट की बातें कह रहे हैं वह लूट केवल उनकी सरकार में होती थी। हर दिन भ्रष्टाचार को लेकर नई-नई बातें पिछली कांग्रेस सरकार की खुलकर सामने आ रही है। इसके लिए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ही जिम्मेदार है।
भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद पांडेय ने कहा कि जीएसटी से राज्य के विकास के साथ-साथ देश के विकास को एक नई पहचान मिलेगी। इस टैक्स की सर्वत्र स्वीकार्यता है। इसलिए आज कांग्रेस के लोग विचलित हैं। जीएसटी का विरोध करने वाले लोगों का जनता ही विरोध करेगी, क्योंकि यह एक सुलभ टैक्स है जिसके लागू होने से देश और समाज में आर्थिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के भीतर किसी भी अर्थव्यवस्था के अध्ययन का यह एक नया अध्याय होगा, जिसे जीएसटी के माध्यम से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सीएसटी पर अपना फोकस रखती है, इसलिए कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया।
