विश्वविद्यालय में राजनीतिक हस्तक्षेप पर एवीबीपी ने की रोक लगाने की मांग

Spread the love

अभाविप छात्र नेताओं ने कहा कि मंगलवार को मासूम छात्रों की समस्याओं की आड़ में जिस तरह से राष्ट्रीय पार्टी के जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के शिक्षकों अधिकारियों और कर्मचारियों को गलत बातें कही गई, वह बेहद ही शर्मनाक है। विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पार्टी के छात्र विंग के होने के बाद भी में राजनीति पार्टियों का हस्तक्षेप करना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

विश्वविद्यालय में उपस्थित शिक्षकों से व्यक्तिगत लड़ाई लड़ना और अभद्र भाषा का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य में गठबंधन की सरकार होते हुए भी विश्वविद्यालय और छात्रों को मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसमें सिर्फ विश्वविद्यालय प्रशासन ही दोषी नहीं है, इसमें राज्य सरकार भी उतनी ही दोषी है।

विभाग संयोजक रामाशंकर पासवान, प्रदेश छात्रा सह प्रमुख दीक्षा कुमारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन यादव ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि किसी भी परिस्थिति में छात्रों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।

मौके पर मुख्य रूप से विभाग संयोजक रामाशंकर पासवान, प्रदेश छात्रा सह प्रमुख दीक्षा कुमारी, विभाग छात्रा प्रमुख गीतांजलि कुमारी, जिला संयोजक नितीश दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन यादव, गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय कॉलेज अध्यक्ष किसलय दुबे, कॉलेज उपाध्यक्ष हर्ष पाण्डे, रितिक तिवारी, मनीष पाण्डे, जनता शिवरात्रि महाविद्यालय अध्यक्ष रतन दुबे सहित अन्‍य उपस्थित थे।