निराला ने कहा कि अपर बाजार की सभी गलियां अतिक्रमण के कारण जाम हो चुकी हैं। यहां न तो पार्किंग की सुविधा है और साफ-सफाई की। यहां जल निकासी के अभाव में बरसात के दिनों में दुकानों के सामने गंदा पानी भर जाता है। हजारों लोगों की आवाजाही के बावजूद शौचालय की पर्याप्त सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इस कारण से ग्राहक अब मॉल और ऑनलाइन बाजार की ओर रुख कर रहे हैं। इससे व्यापारी घाटे में कारोबार करने को विवश हैं।
जाम और गंदगी के कारण अपर बाजार से मुंह मोड रहे ग्राहक : निराला
