सोशल मीडिया पर जाति विशेष के लिए अपमानजनक टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

Spread the love

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह चौकी प्रभारी दुजाना ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें ट्विटर के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि एक पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जेवर संजीव आजाद के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें एक वीडियो अपलोड है। एक व्यक्ति जिसका नाम सौरभ नागर निवासी ग्राम दुजाना है वह व्यक्ति एक विशेष जाति के लिए जातीय टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। इस ट्वीट के संबंध में विशेष जाति वर्ग द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया है।सौरभ नागर द्वारा यह वीडियो बनाई गई जिसकी इंस्टाग्राम आईडी भी वर्णित है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उप निरीक्षक की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।