मुरादाबाद नगर क्षेत्र के समस्त बोर्डों के सभी विद्यालयों और कोचिंग संस्थाओं में शनिवार को अवकाश

Spread the love

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि मुरादाबाद जनपद में 6 और 7 सितम्बर को 52 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा होगी। जिलाधिकारी ने आगे बताया कि इस परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के जनपद में आने तथा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के साथ ही परीक्षार्थियों को ससमय परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में सुगमता के दृष्टिगत जनपद मुरादाबाद के नगर क्षेत्र के समस्त बोर्ड के विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान 6 सितम्बर शनिवार को बन्द रहेंगें। जिलाधिकारी ने जनपद मुरादाबाद के नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।