झुंझुनू में जर्जर मकान की छत गिरने से एक की मौत

Spread the love

हादसे के समय पास ही स्थित पुस्तकालय में कुछ बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। जोरदार आवाज सुनकर वे तुरंत बाहर आए और महबूब को मलबे में दबा देखा। बच्चों ने बिना समय गंवाए गेट खोलकर उन्हें निकालने की कोशिश की। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और सबने मिलकर महबूब को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महबूब की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में मातम छा गया। महबूब अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे और उनकी पांच बेटियां हैं जिनमें से एक अभी अविवाहित है। इस अचानक आई आपदा से परिवार गहरे सदमे में हैं।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर मकानों का सर्वे कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कस्बे और गांवों में कई पुराने मकान हैं, जो बारिश के मौसम में खतरनाक हो जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे मकानों को समय रहते खाली कराया जाए या उनकी मरम्मत कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वे बारिश के मौसम में पुराने और असुरक्षित मकानों से दूर रहें।