अधिसूचना जारी करते हुए सीसीएल ने बताया है कि परियोजना में खनन कार्य को लेकर निविदा की प्रक्रिया न्यायालय मे विचाराधीन होने के कारण परियोजना मे कोयला खनन का कार्य प्रभावित है।
उल्लेखनीय है कि परियोजना में कोयला खनन और शिवपुर रेलवे साइडिंग तक कोयला डिस्पैच को लेकर निविदा की भी की गई थी जिसमें कलिवर माईनिंग नामक कंपनी को निविदा मिला था, लेकिन मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण टेंडर की प्रक्रिया पर रोक लगा दिया था।
इधर, टेंडर की प्रक्रिया न्यायालय में होने के कारण हजारों ट्रक और हाईवा वाहन बेकार खड़े हैं। इससे वाहन मालिकों के समक्ष में भारी आर्थिक संकट उत्पन्न होने लगा है।
