कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सूरतगंज संजय कुमार ने की।
खंड शिक्षा अधिकारी कुमार ने बच्चों को पुस्तिका के साथ पहचान पत्र वितरित किए। पुस्तिका और आईकार्ड पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि छात्रों को बेहतर शैक्षिक माहौल देकर अधिगम स्तर की संप्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार को नित-नई नवाचारी सोच के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शिक्षक संकुल रणधीर सिंह, अनिल कुमार , कमरुद्दीन, मनोरमा, दिलीप कुमार सहित अनेकों अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का सहायक अध्यापक लवली सिंह ने आभार जताया। वहीं ग्रामीण अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के इस कदम की पुरजोर सराहना की है।
