हरियाणा बजट सत्र का 9वां दिन:प्रश्नकाल के साथ सदन की शुरुआत, विनेश ने गंदे पानी का मुद्दा उठाया; BJP विधायक ने सीएम से पूछा सवाल

Spread the love

हरियाणा बजट सत्र सत्र का आज आठवां दिन है। प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई। विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के 20 विधायकों ने सदन में सवाल लगाए हैं। कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि लोग नहर का गंदा पानी पी रहे हैं। अधिकारी सरकार को फेक रिपोर्ट दे रहे हैं। सरकार को इसे चेक कराना चाहिए। इसके साथ ही शून्यकाल में भी विधायक अपने-अपने सवाल रखेंगे। दोपहर बाद बजट पर चर्चा होगी, जिसमें विपक्ष के विधायकों द्वारा हंगामा किए जाने के आसार हैं। कल की कार्यवाही में सतलुज यमुना लिंक (SYL) का बजट में जिक्र नहीं होने का मुद्दा उठाया गया था, जिसको लेकर सदन में हंगामें की स्थिति बनी रही। कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने सदन में सवाल किया था कि यह पहली बार है कि सीएम के बजट में एसवाईएल का कोई जिक्र नहीं किया गया। उधर कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बता दिया। जिसके बाद स्पीकर भी उन्हें टोकते नजर आए। BJP विधायक ने CM से पूछा सवाल
करनाल से बीजेपी विधायक जगमोहन आनंद ने सीएम सैनी से सवाल किया है। उन्होंने पूछा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जो कर्मचारी 5 साल की नौकरी पूरा कर चुके, नौकरी की सुरक्षा प्रदान करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है? अगर ऐसा को कोई प्रस्वात है तो कब तक पूरा किया जाएगा?